12.1 C
Delhi
Tuesday, December 12, 2023

रूस यूक्रेन युद्ध में ट्रम्प की एंट्री, युद्ध खत्म कराने का दिया मंत्र, थर्ड वर्ल्ड वॉर करवाने का आरोप

रूस यूक्रेन युद्ध के मैदान से ताबड़तोड़ हमलों की ख़बरें रोज आ रही हैं, लेकिन अब एक ऐसी ख़बर आई है जो हैरान करने वाली है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

इसे जरूर पढ़ें।

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हमले और तेज कर दिया है। वहीं, यूक्रेन भी रूस की सीमा के अंदर हमले करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि वो सिर्फ 24 घंटे में रूस और यूक्रेन युद्ध ख़त्म करवा सकते हैं।

ट्रंप के पास युद्ध के अंत का समाधान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए अमेरिका के विभिन्न राज्यों में चुनावी सभा को संबोधिक कर रहे हैं। इसी बीच ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बडी बात कह डाली। उन्होंने कहा कि अगर वो अभी अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो 24 घंटे के अंदर रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को बातचीत के ज़रिए खत्म करा देते।

ट्रम्प के पास है युद्ध अंत का मंत्र
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इसे पहले मैं ओवल ऑफ़िस पहुँचूंगा, मैं यूक्रेन और रुस के विनाशकारी युद्ध को सुलझा लूंगा। जो भी दिक्कत है उसे मैं सुलझा दूंगा। मैं जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकाल लूंगा। इसमें एक दिन से ज़्यादा का समय नहीं लगेगा। मुझे पता है कि दोनों को क्या बोलना है, पुतिन और जेलेंस्की से मेरी अच्छी बनती है।

तीसरा विश्व युद्ध करवाने का आरोप
इस दौरान डोनाल्ट ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को निशाने पर लिया। ट्रंप ने बाइडेन पर दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध में झोंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने कहा कि बाइडेन रूस यूक्रेन युद्ध को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ़ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बाइडन रूस यूक्रेन जंग को थर्ड वर्ल्ड वॉर की आग में झोक रहे हैं।

जंग में जेलेंस्की पर पुतिन भारी
इसके साथ ही ट्रम्प ने बाइडेन की विदेश नीतियों पर भी सवाल उठाए और युद्ध को लेकर चिंता जताई। अमेरिका और पश्चिमी देशों को मिलाकर लगभग 80 देश यूक्रेन का जंग में साथ दे रहे हैं। लगभग करोड़ों डॉलर के हथियार यूक्रेन को दिए जा चुके हैं। एक साल के अंदर यूक्रेन को हज़ारों ऐंटी टैंक मिसाइलें मिल चुकी हैं, लेकिन फिर भी यूक्रेन में रूस ने तबाही मचा रखी है। यूक्रेन का जीतना तो दूर रूस के सामने टिक पाना भी मुश्किल नज़र आ रहा है।

पूर्वी यूक्रेन में तबाही जारी
दावा किया जा रहा है कि पुतिन बेहद सावधानी और बड़ी प्लैनिंग के साथ जंग कर रहे हैं। पुतिन ने जानबूझकर यूक्रेन की राजधानी कीव पर सिर्फ मिसाइल और रॉकेट हमले किए हैं, जबकि दूसरी तरफ पूर्वी यूक्रेन के लगभग सभी इलाकों पर बेहद खौफ़नाक हमले किए हैं। यूक्रेन के सोलेदार पर कब्जा करने के बाद से रूस ने बखमूत में जमकर हमला किया है। खबरों के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के बहुत बड़े इलाकों पर रूस ने कब्जे का दावा किया है, जबकि बखमूत पर रूस ने जबरदस्त पकड़ बना ली है।

पुतिन और ट्रंप का रिश्ता बेहतर
हालांकि चुनावी सभा में ट्रम्प द्वारा कही गई ये बात भले ही एक राजनीतिक बयानबाजी लगे। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि 21वीं सदी में वो अकेले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने कोई युद्ध नहीं करवाया। इसके साथ ही ट्रंप के कार्यकाल के दौरान रूस के अमेरिका से रिश्ते काफ़ी अच्छे थे। जबकी दूसरी तरफ़ पुतिन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच छत्तीस का आंकड़ा है

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article