कभी भी बगावत कर सकते हैं पुतिन के सैनिक, रोते हुए सैनिक का वीडियो वायरल

रूस सैनिक युद्ध से हताश और निराश हो चुके हैं। जंग के मैदान से रूस के सैनिकों ने राष्ट्रपति पुतिन के नाम एक वीडियो संदेश भेजा है। जिसके बाद युद्ध को लेकर पश्चिमी मीडिया ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है।

इसे जरूर पढ़ें।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने जमकर तबाही मचाई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि यूक्रेन के कई शहर खंडहर हो गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 1.5 लाख से ज्यादा सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं। इसी बीच रूस के सैनिक का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें रोते हुए रूस का सैनिक युद्ध में अब तक रूस के 65 हज़ार से ज़्यादा सैनिकों के मारे जाने का दावा कर रहा है। इसके साथ ही युद्ध में रूस के लाखों सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

युद्ध से हताश, निराश हो चुके रूसी सैनिकों ने विडियो बनाकर राष्ट्रपति पुतिन के नाम एक चिट्ठी जारी की है। जिसमें सैनिकों ने अपने दर्द को बयां किया है। सैनिकों का ये विडियो संदेश अब पूरे यूरोप में वायरल हो गया है।

वीडियो में रूस के सैनिक राष्ट्रपति पुतिन को लेकर बड़ा दावा करते दिख रहे हैं। सैनिकों का कहना है कि पुतिन ने युद्ध में उन्हें मरने के लिए भेजा है। सैनिकों ने युद्ध के इस स्थिति को पुतिन के सनकपन से जोड़ा है। पुतिन के इस बर्बादी वाले फैसले की वजह से ही अब तक 60 प्रतिशत रूसी सैनिकों के युद्ध में मरने का दावा कर रहे हैं।

रूस के सैनिकों ने अपने वीडियो में और भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि जो जवान युद्ध में लड़ने से इनकार कर रहे हैं उन्हें रूस के कमांडर ही गोली मार रहे हैं। युद्ध की वजह से सैनिकों के पास दो ही रास्ते बचे हैं। सैनिकों के पास या तो युद्ध में मारने या घायल होकर घर जाने का ही रास्ता बचा है।

युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन बड़े बड़े दावे कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सैनिकों के रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बहुत सारे सैनिकों की हालत तो ऐसी है कि वो लड़ने लायक ही नहीं रहे हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article