Baba Bageshwar: बिहार में बाबा बागेश्वर की कथा का साइड इफैक्ट, मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपनाकर की शादी

इसे जरूर पढ़ें।

बिहार से भले ही पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री चले आए हैं, लेकिन बाबा बागेश्वर वहाँ अपना असर छोड़ आए। क्योंकि वैशाली ज़िले में एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदलकर एक हिन्दू लड़के से शादी कर ली। बताया गया कि वो लड़की पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम से काफ़ी ज्यादा प्रभावित है। दावा है कि इसीलिए उसने इस्लाम धर्म को छोड़कर पहले हिन्दू धर्म अपनाया। और बाद में जिस हिंदू लड़के से प्यार करती थी उसी से शादी कर ली।

रुखसाना (23) से रुक्मिणी बनी

असल में कुछ दिन पहले बिहार के नौबतपुर में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा हुई थी। बताया गया कि उसी कार्यक्रम से ही इस मुस्लिम लड़की ने प्रेरणा ली। जिसके बाद उसने अब इस्लाम धर्म छोड़ दिया और हिन्दू धर्म अपनाकर हिन्दू लड़के से शादी कर ली।

मुजफ्फरपुर की नौशिन परवीन उर्फ रुखसाना (23) ने धर्म परिवर्तन करके अब रुक्मिणी बन गई है। धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन सुनकर उसने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया। रुक्मिणी ने हिन्दू रीति रिवाज से अपने बॉयफ्रेंड रोशन कुंवर के साथ शादी की। रोशन कुंवर (26) वैशाली का रहने वाला है और दोनों के बीच 4 साल से प्रेम-प्रसंग चलता रहा था। जिसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर शादी कर रोशन से शादी कर ली। रक्मिणी की माने तो वह बाबा बागेश्वर के पटना में चले दरबार में भी गई थी। जहां उसने बाबा के प्रवचन से प्रेरणा लेकर हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला लिया। उसके बाद उसने ने वैशाली में गंडक नदी में स्नान कर रीति रिवाज के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया। इसके बाद रोशन के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article