जापान को लेकर दक्षिण कोरिया में बवाल, दूसरा विश्व युद्ध बना वजह

दक्षिण कोरिया में सरकार की नीतियों के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी बातों की अनदेखी कर जापान से समझौता करने का आरोप लगाया है।

इसे जरूर पढ़ें।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में लोगों ने सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया। सरकार के ख़िलाफ़ हज़ारों की संख्या में लोगों ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। लोग हाथों में नारे लिखी तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन करते दिखे। सरकार के ख़िलाफ़ हो रहे इस प्रदर्शन में हर उम्र के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लड़के और लड़कियां हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कई लोग दक्षिण कोरिया का झंडा लहराते दिखे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर दक्षिण कोरिया के लोगों को नज़रअंदाज करने का आरोप लगाया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया की सरकार दूसरे विश्वयुद्ध के पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहती है। इसके लिए दक्षिण कोरिया की सरकार ने जापान से एक समझौता किया है। दूसरे विश्व युद्ध में प्रभावित हुए परिवार को कोरिया सरकार आर्थिक मदद करना चाहती है। हालांकि, सरकार के इस फैसला का वहां के लोग ही विरोध कर रहे हैं। कोरिया के लोगों का कहना हैं कि ये उनका पैसा है जो मुआवजे में दिया जा रहा है।

बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध में सबसे अधिक जापान में ही त्रासदी झेली गई थी। अमेरिका ने नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिरा दिया था। जिसमें लाखों लोग मारे गए थे, आज भी उसके रेडिएशन से जापान के लोग प्रभावित हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article