पाकिस्तान में एक और बड़ा धमाका, बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर बड़ा हमला

पाकिस्तान अपने द्वारा पैदा किए गए आतंकियों की दंश लगातार झेल रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान में बड़ा धमाका हुआ है। बलूचिस्तान में सेना के काफिले को निशाना बनाया गया। जिसमें कई जवानों की मौत हो गई।

इसे जरूर पढ़ें।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर हमला किया गया। उस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों के घायल हो गए। ब्लास्ट इतना तेज था काफिले की कई गाड़ियां पलट गई। ब्लास्ट होते ही आसपास हड़कमप मच गया। गाड़ियों का मलबा सड़क पर बिखर गया।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक धमाका बोलन के कंबरी पुल के पास हुआ था। उस दौरान ट्रक सुरक्षा बल के जवानों को ले जा रही थी। तभी ट्रक में एकाएक धमाका हुआ। धमका के बाद ट्रक पलट गया। धमाके से 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा जवान घायल हो गए। गायल जवानों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। .

बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के जवान सिबी में एक कार्निवाल में ड्यूटी करने के बाद क्वेटा लौट रहे थे। इसी दौरान सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब वहां धमाका हुआ है। बलूचिस्तान में कई बार पाकिस्तान आर्मी को निशाना बनाया जा चुका है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article