20.1 C
Delhi
Sunday, December 10, 2023

MUMBAI- हत्या के एक महीने बाद महिला का शव बरामद, पुलिस ने बेटी को हिरासत में लिया

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही मुंबई में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मुंबई के लालबाग में एक महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। महिला का शव पुलिस ने एक प्लास्टिक से बरामद किया था। पुलिस ने जांच के उपरांत मृतका की बेटी को हिरासत में ले लिया है।

इसे जरूर पढ़ें।

मुम्बई के लालबाग इलाके में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुम्बई पुलिस ने लालबाग के पेरू कंपाउंड से एक 53 साल की महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया। शव एक प्लास्टिक बैग में रखा हुआ था। इस शव के बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला की बेटी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में ली गई लड़की से लगातार पूछताछ कर रही है। महिला की हत्या के पीछे की वजहें अभी तक अस्पष्ट है।

एक दिन पहले महिला के भाई और उसके भतीजे ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारी महिला के घर पहुंची। जांच के दौरान घर में ही महिला की लाश प्लास्टिक में मिली। शव एक बैग में डी कंपोज अवस्था में एक कपाट के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला वीना जैन की 21 साल की बेटी को हिरासत में लिया है। हिरासत में ही गई लड़की से पूछताछ जारी है।

मुम्बई पुलिस के मुताबिक जिस वक्त महिला की लाश बरामद की गई, उस वक़्त उसकी बेटी घर में ही मौजूद थी। महिला के शव की हालत को देखकर प्राथमिक तौर पर उसकी 1-2 महीने पहले हत्या किए जाने की बात सामने आई है। महिला के शरीर को धारदार हथियार से काटा भी गया था। शरीर के कई अंग जैसे हाथ पैर काटा गया है। पुलिस को फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिससे कई चीजें साफ होंगी। पुलिस के मुताबिक महिला की इतनी क्रूरता से हत्या के पीछे की वजहें अभी तक साफ नही हो पाई है। पुलिस उसका पता करने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस मृतक महिला की बेटी से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस महिला की बेटी को गिरफ्तारी कर सकती है। उसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट जाएगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article