Delhi: तिहाड़ जेल में फिर गैंगवॉर, गैंगस्टर की हत्या के बाद मची खलबली

देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप 4 कैदियों पर लगा है।

इसे जरूर पढ़ें।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर खूनी खेल खेला गया। जहाँ गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई है। खबरों के मुताबिक विरोधी गिरोह योगेश टुंडा और उसके साथियों ने लोहे की रॉड और नुकीली चीज़ से हमला कर दिया। जिसमें टिल्लू ताजपुरिया बुरी तरह से घायल हो गया। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक हमले में घायल टिल्लू ताजपुरिया को दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टिल्लू ताजपुरिया

टिल्लू ताजपुरिया रोहिणी कोर्ट शूट आउट का आरोपी था। मामला सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है। आरोपी योगेश टुंडा से पूछताछ की जा रही है। गैंगवॉर में घायल एक और आरोपी रोहित का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। तिहाड़ जेल के प्रशासन के मुताबिक टिल्लू ताजपुरिया पर चार लोगों ने हमला किया। इस हमले में दीपक तीतर, योगेश टुंडा, राजेश और रेयाज़ ख़ान शामिल थे।

टिल्लू की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है
टिल्लू की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है

तिहाड़ जेल के ग्राउंड फ़्लोर पर बने हाई रिस्क वॉर्ड में ये हमला हुआ। पहली मंजिल पर बने सेल में चारों आरोपी क़ैद थे। जिन्होंने लोहे की ग्रिल काटकर इस हमले को अंजाम किया। इस हमले में नुकीली चीज़ का इस्तेमाल किया गया। ये हमला सुबह करीब सवा 6 बजे किया गया। 6 बजकर 45 मिनट पर टिल्लू ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टिल्लू पर जितेंद्र गोगी की हत्या का आरोप है

टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली का नामी गैंगस्टर था। उसके खिलाफ कई गंभीर केस चल रहे थे। माना जा रहा है कि गोगी गैंग से उसकी दुश्मनी थी। गोगी की हत्या के पीछे भी टिल्लू का ही हाथ था। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी टिल्लू से दुश्मनी थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार उसे धमकियां दी थी। अब पुलिस इस गैंगवार के पीछे किस गैंग का हाथ है उसे तलाश रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article