EID UL FITR 2023: चांद का हुआ दीदार, शनिवार को मनाई जाएगी ईद, बधाइयों का दौर जारी

happy eid mubarak: पूरी दुनिया में ईद की रौनक है। चांद के दीदार के बाद अब भारत में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी और ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें।

भारत के कई हिस्सों में चांद देखे जाने का शुक्रवार को ऐलान किया गया। इसके साथ ही शनिवार को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद के चांद का दीदार होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद का मुबारकबाद देते हुए ईद पर घर में आने का न्यौता दिया।

ईद
ईद

चांद दिखने के बाद शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी और ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शुक्रवार की शाम को आसमान में ईद के चांद का दीदार होने के बाद बाजारों की भी रौनक बढ़ गई। लोग ईद पर्व को लेकर जमकर खरीदारी करते दिखे। बाजारों में कपड़ों, सेवइयां, मेवे और खाने पीने की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोग ळकनवी चिकन कुर्ता, पायजामा, फीरोजाबाद की चूडड़ियां और टोपियां खरीदते दिखे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद इल फित्र की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि ईद प्यार और करुणा की भवनाओं को बांटने वाला त्योहार है। इसमें हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देने चाहिए।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। PM मोदी ने कहा कि रमजान के दौरा दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है, और लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article