Actress Politician Love: इन एक्ट्रेस और नेताओं की हो चुकी है शादी, मुख्यमंत्रियों के भी नाम शामिल

RAGHAV- PAREENITI CHOPRA: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी करने जा रहे हैं। इनसे पहले भी कई नेताओं और अभिनेत्रियों की शादी हो चुकी है। आइए जानते हैं वो कौन कौन सी जोड़ी है।

इसे जरूर पढ़ें।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। परिणीति की शादी आम आदमी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हो रही है। 13 मई को दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इस सगाई समारोह में परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर कुल 150 लोगों को निमंत्रण दिया गया था। इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड की क‌ई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

हालांकि, ये पहली बार नहीं हो रहा हो कि कोई एक्ट्रेस और नेता शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले भी कई मशहूर जोड़ियां बन चुकी हैं। आइए आपको उनमें से कुछ जोड़ी के बारे में बताता हूं।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में सपा नेता फहाद अहमद से शादी की है। उनकी शादी को हुई। फहाद समाजवादी पार्टी के युवा विंग के महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं। इस शादी की चर्चा पूरे देश में खूब हुई। खास करके स्वरा एक हिंदू हैं और फहाद एक मुस्लिम हैं। इस वजह से इसे लेकर खूब हल्ला मचा। स्वरा दिल्ली की रहने रहने वाली हैं। उनकी मां इला भाष्कर JNU में प्रोफेसर हैं। वहीं, उनके पिता उदय भाष्कर भारतीय वैज्ञानिक हैं।

शादी के बाद हुए रिशेप्शन में कई नेता पहुंचे थे

स्वारा और फहाद की मुलाकात पहली बार 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ते गई। फाइनली 6 जनवरी 2023 को दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली।

आयशा टाकिया (Ayesha Takia)

एक समय था जब आयशा टाकिया बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थी। सलमान खान के साथ आई उनकी वॉन्टेड फिल्म से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली थी। आयशा ने फरहान आजमी से 2009 में शादी की थी। फरहान आजमी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता है। उनके पिता अबू आजमी महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष हैं और कई बार से विधायक हैं। वही, शादी के बाद से आयशा फिल्मों से दूर हैं।

अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis)

अमृता फडणवीस एक सिंगर हैं। उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज दी है। अमृता कई बार अपने गानों की वजह से चर्चा में भी रहती हैं। अमृता की शादी दिग्गज BJP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फरणवीस से हुई है। देवेंद्र फरणवीस फिलहाल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री हैं।

नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana)

नवनीत कौर राणा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। नवनीत राणा ने कई फिल्मों में लीड रोल में भूमिका निभाई है। नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के नेता रवि राणा से शादी की हैं। रवि फिलहाल निर्दलीय विधायक हैं। वहीं, नवनीत राणा माहाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद हैं।

नवनीत राणा के शादी में बाबा रामदेव भी पहुंचे थे

राधिका कुमारास्वामी (Radhika Kumaraswamy)

राधिका कुमारास्वामी साउथ फिल्मों का जाना नाम है। वह कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। राधिका की शादी कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारास्वामी से 2006 में हुई थी। हालांकि, दोनों से शादी की बात करीब 4 साल तक छुपा के रखी। वहीं, एचडी कुमारास्वामी दो बार कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं। उनके पिता एचडी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article