Rajasthan: 56 ब्लेड निगल गया अकाउंटेंट, खून की उल्टियां होने पर दोस्त लाए अस्पताल, फिर तीन घंटे का ऑपरेशन

जालौर के सांचौर में एक अकाउंटेंट ने एक एक करके 56 ब्लेड निगल गया। जिसके बाद 7 डॉक्टरों की टीम ने 3 घंटे तक उसकी सर्जरी की। उसके बाद युवक की जान बचाई जा सकी।

इसे जरूर पढ़ें।

राजस्थान के जालौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालौर के सांचौर में एक प्राइवेट कंपनी के अकाउंटेंट ने एक-एक करके 56 ब्लेड निगल गया। जिसके बाद उस शख्स को खून की उल्टियां होने लगीं। घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने घायल शख्स को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां 7 डॉक्टरों की टीन ने 3 घंटे तक उसकी सर्जरी की। हालांकि डॉक्टरों की सोनोग्राफी के बाद घायल शख्स को होश आया।

यशपाल के पेट से डॉक्टरों ने ब्लेड निकाली

56 ब्लेड खाने की वजह से युवक के गले में गंभीर जख्म के निशान हो गए। बताया जा रहा है कि युवक के पेट में 56 ब्लेड भरने की वजह से उसके शरीर में सूजन हो गया था। इसके साथ ही शरीर के अंदर कई जगह कट के निशान लगे हुए थे। 7 डॉक्टरों की टीम ने 3 घंटे में ऑपरेशन के बाद पेट से सभी 56 ब्लेड को बाहर निकाली।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नरसी राम देवासी ने कहा कि घायल यशपाल का पहले एक्स रे कराया गया। उसके बाद उसकी सोनोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट में उसके पेट में काफी सारी ब्लेड नजर आईं। इसके बाद कन्फर्म करने के लिए उसकी एंडोस्कोपी की गई। फिर पेट से ब्लेड निकालने के लिए उसका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर नरसी राम देवासी के अनुसार, जब युवक को अस्पताल लाया गया तो उसका ऑक्सीजन लेवल 80 पर था। जांच में ब्लेड मिलने पर ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट से 56 ब्लेड निकाली। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यशपाल के पेट से डॉक्टरों ने ब्लेड निकाली

हालांकि, युवक ने 56 ब्लेड क्यों निगला, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। डॉक्टर नरसी राम देवासी की माने तो युवक को एंग्जाइटी या डिप्रेशन हो सकता है। जिसके कारण उसने ब्लेड के 3 पूरे पैकेट खा लिए। उसने ब्लेड को कवर के साथ 2 हिस्सों में बांटकर खाया था, जिसके कारण ब्लेड अंदर चली गई। अगर ऐसे ही खाता तो ब्लेड गले में ही अटक जाती और अंदर नहीं जाती। उन्होंने बताया कि जब ब्लेड पेट में पहुंची तो उसका कवर डिजॉल्व हो गया। पेट के अंदर कट लगने से खून निकलने लगा और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। फिलहाल ऑपरेशन के बाद युवक के पेट से ब्लेड निकाल दी गई है, और उसके पेट में बने घावों का भी इलाज किया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article