Pakistan:पाकिस्तान सेना में क्यों पड़ी फूट? इमरान की सीनियर ISI अधिकारी से है पुरानी दुश्मनी, पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

इसे जरूर पढ़ें।

पाकिस्तान में हो रही हिंसा ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ की फजीहत करवानी शुरू कर दी। ख़बर है कि इमरान की गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान की सेना दो गुटों में बंट चुकी है। जिसमें पहला गुट आसिम मुनीर का है। दूसरा गुट पाकिस्तान के जॉयंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कमिटी के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा का है। जिन्हें इमरान समर्थक माना जाता है। इसके अलावा पाकिस्तान की वायुसेना और नौसेना के चीफ़ भी इमरान का समर्थन कर रहे हैं। और आसिम मुनीर की शिकायत पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी से करने वाले हैं।

राष्ट्रपति से मिलते पाक सेना प्रमुख

दिलचस्प बात ये कि आरिफ़ अल्वी को भी इमरान का समर्थक माना जाता है। इस बात की ओर खुद शहबाज़ शरीफ़ ने इशारा किया था। क्योंकि आरिफ़ अल्वी ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के चुनावों के संबंध में एक खत लिखा था। जिसमें उन्होंने इमरान की अदालतों में पेशी का कोई ज़िक्र नहीं किया था। यही बात शहबाज़ शरीफ़ को खटकी। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया।

पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज़ ने दावा किया कि शहबाज़ ने आरिफ़ अल्वी को चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के चुनावों के संबंध में राष्ट्रपति का पत्र PTI की प्रेस रिलीज़ की तरह है। यानी इमरान की गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान की सेना के दो गुट खुलकर एक दूसरे के सामने ख़ड़े हो गए। जिनके पीछे शहबाज़ और इमरान का हाथ है। या यूं कहें कि सियासी लड़ाई ने पाकिस्तान की सेना के दो टुकड़े कर दिए।

इमरान ख़ान ये आरोप लगा चुके हैं कि उनकी गिरफ़्तारी के पीछे ISI के सीनियर अधिकारी फ़ैसल नसीर का हाथ है। इमरान ने फ़ैसल नसीर का नाम नहीं लिया। बल्कि उन्होंने उन्हें डर्टी हैरी कहकर बुलाया। उस दौरान आरोप लगाया कि ISI के सीनियर अधिकारी ने उनका क़त्ल करवाने की कोशिश की थी। इमरान ने गिरफ़्तारी से एक दिन पहले ही विडियो जारी करके डर्टी हैरी का ज़िक्र किया। जिसके बाद फ़ैसल नसीर का नाम चर्चा का विषय बन गया। कहा गया कि इमरान का डर्टी हैरी कोई और नहीं बल्कि फ़ैसल नसीर है। जिनसे इमरान की पुरानी दुश्मनी है। ख़बर है कि फ़ैसल नसीर के इशारे पर पाकिस्तानी रेंजर्स के यूनिफॉर्म में ISI के लोग आए और इमरान को पकड़ कर ले गए।

इमरान खान ने ISI के सीनियर अधिकारी फ़ैसल नसीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं

सूत्र बता रहे हैं कि ISI के लोग इमरान खान को गिरफ्तार करके पहले रावलपिंडी और उसके बाद बलूचिस्तान ले जाने वाले थे। लेकिन हिंसक प्रदर्शनों की वजह से उनका प्लान फ़ेल हो गया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article