गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान ने पहना बुर्का, रिक्शा पर बैठकर भागे!

तोशाखान मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढी हुई है। इस्लामाबाद पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इसी बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उन्हें लेकर सनसनिखेज दावा कर दिया है।

इसे जरूर पढ़ें।

पाकिस्तान में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। एक ओर पाकिस्तान कंगाली और आर्थिक व्यवस्था से परेशान है। तो दूसरी ओर वहां सियासी घमासान भी जारी है। राजधानी इस्लामाबाद से कभी भी कोई बड़ी ख़बर आ सकती है। जिसकी वजह से पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है । इस्लामाबाद की पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में डेरा डाले हुए है।वहीं, इमरान ख़ान गिरफ़्तारी से बचने के तमाम पैंतरे आजमा रहे हैं।

PTI प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर कई तरह से दावे हो रहे हैं। इस बीच ट्वीटर पर एक तस्वीर खूब वायरल हुई, जिसमें एक महिला बुर्का पहने नजर आई। जो देखने में हूबहू इमरान खान की तरह दिख रही थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि इमरान खान गिरफ्तारी से बचने के लिए बुर्का पहनकर रिक्शा से भागे हैं।

इसके बाद इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने चौंकाने वाला दावा कर दिया। रेहम खान ने तस्वीर में इमरान खान के होने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि ये इमरान की बहन हैं, जो देखने में बिल्कुल भाई की तरह ही लगती हैं।

इमरान खान की कुल चार बहन हैं। बड़ी बहन रूबीना खानम, अलीमा खानम, रानी खानम, और उज्मा खानम। यह तस्वीर छोटी बहन उज्मा खान की बताई जा रही है। उज्मा की शक्ल इमरान से काफी मिलती है। उज्मा लाहौर में रहती हैं और एक जानी मानी डॉक्टर हैं। जबकी बड़ी बहन रूबीना UN में वरिष्ठ पद पर हैं।

बता दें कि 24 घंटे पहले जब इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान के घर बनी गाला पहुंची थी तो इमरान खान अपने घर पर ही मौजूद थे । लेकिन पुलिस से बचने के लिए और गिरफ्तारी के डर से इमरान खान पर घर से भागने का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस उनको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। वहीं पूरे मामले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों ने इमरान खान पर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को सियासी चूहा तक करार दे दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article