23.1 C
Delhi
Monday, December 11, 2023

Tillu Tajpuriya: बहुत ही बेरहमी से मारा गया टिल्लू ताजपुरिया, मर्डर का CCTV फुटेज रोंगटे खड़े करने वाला

तिहाड़ जेल में मारे गए टिल्लू ताजपूरिया की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें कई अपराधी टिल्लू को बहुत ही बेरहमी से मारते दिखे। दावा है कि इसकी हत्या का प्लान काफी पहले से ही तैयार था। जैसे ही अपराधियों को मौका मिला, उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसे जरूर पढ़ें।

2 मई को तिहाड़ जेल में हुए गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के क़त्ल का CCTV विडियो सामने आ गया। इस विडियो में तिहाड़ जेल में बंद कई क़ैदी टिल्लू ताजपुरिया को धारदार हथियारों से मौत के घाट उतारते नज़र आए। दावा है कि टिल्लू पर हमला करने वाले सभी आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग के गुर्गे हैं। जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टिल्लू ताजपुरिया को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था। हत्या का जो विडियो सामने आया, उसमें कुछ लोग टिल्लू ताजपुरिया की बैरक का दरवाज़ा खोलते नज़र आए। जिसके बाद उन लोगों ने उस बैरक से टिल्लू ताजपुरिया को निकाला और फिर उसपर धारदार हथियारों से कई वार किए।

इस दौरान कई क़ैदियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने हथियार दिखाकर सभी को पीछे धकेल दिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर टिल्लू को ज़मीन पर गिराया और फिर उसकी पीठ, सीने और पेट में कई वार किए। जिससे वो जगह खून से सन गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे घायल हालत में अस्पताल पहुँचा, जहाँ उसकी मौत हो गई।

बाद में सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट डाली गई। जिसमें टिल्लू ताजपुरिया की कत्ल की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट लिखने वाले ने ऐलान भी किया उसका बदला पूरा हो गया। क्योंकि गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में मारने का इल्ज़ाम टिल्लू ताजपुरिया पर ही था। यही वजह थी कि दुश्मनी की आग में जल रहे गोगी गैंग के गुर्गे टिल्लू से बदला लेने की प्लानिंग कर रहे थे।

दावा है कि गोगी गैंग के लोग टिल्लू ताजपुरिया को ठीक उसी तरह से मारना चाहते थे जैसे उसने जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। मतबल वो टिल्लू ताजपुरिया पर कोर्ट में फ़ायरिंग करने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन जब उसे कोर्ट लाया गया तो सुरक्षा बेहद कड़ी थी। इसलिए उन्हें टिल्लू को मारने का मौक़ा नहीं मिल पाया। कोर्ट में बदला लेना का प्लान फ़ेल होने के बाद गोगी गैंग के सदस्यों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर टिल्लू ताजपुरिया को मारने का प्लैन B तैयार किया था। प्लैन B उसे तिहाड़ जेल के अंदर मौत के घाट उतारने का था। दावा है कि इसकी प्लानिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोगी गैंग से जुड़े लोगों ने काफ़ी पहले से कर रखी थी।

टिल्लू पर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप है
टिल्लू पर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप है

क़रीब 15 दिन पहले टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल में शिफ़्ट किया गया। उसके बाद उन्हें बदला लेने का मौक़ा मिल गया। टिल्लू ताजपुरिया के तिहाड़ पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद इन बदमाशों को हथियार पहुंचाए दिए गए थे। इसके लिए ख़ासतौर पर उन्हीं बदमाशों को चुना गया जो बैरक नंबर 8 के आस पास बंद थे। ऐसा इसलिए क्योंकि टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल में बैरक नंबर 8 में ही रखा गया था

तिहाड़ जेल में टिल्लू की हत्या
तिहाड़ जेल में टिल्लू की हत्या

टिल्लू ताजपुरिया को जान से मारने वाले इन आरोपियों की मदद किसी वक़्त में जितेंद्र गोगी ने की थी। जिसका हवाला देते हुए इन्हें टिल्लू ताजपुरिया को ठिकाने लगाने का काम सौंपा गया। जिसके बाद 2 मई को सुबह साढे 6 बजे इन लोगों ने अचानक टिल्लू ताजपुरिया की बैरक पर धावा बोला और उसे धारदार हथियार से गोद दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article