Mumbai: आतंक के अलावा इस बड़े कारोबार में भगौड़े दाऊद की एंट्री, NIA ने उसके करीबियों को किया गिरफ्तार

इसे जरूर पढ़ें।

भारतीय जांच एजेंसी NIA ने फर्जी नोट मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। NIA की जांच में पता चला है की फर्जी नोट के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सीधा हाथ है। NIA ने इस जानकारी के बाद मुंबई और ठाणे में 6 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और फर्जी नोट बनाने वाली मशीनें भी बरामद की है। NIA का दावा है की भारत में फर्जी नोट का पूरा कला कारोबार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में बैठ कर चला रहा है। नकली नोट के कारोबार से भारत की इकोनॉमी को खराब करने की कोशिश में है।

दाऊद इब्राहिम

भारतीय जांच एजेंसी NIA ने गुरुवार को मुंबई और ठाणे में 6 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी नकली नोट चलाने वाले गिरोह पर की गई। NIA ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है । NIA की माने तो पूरे देश नकली नोट का काला कारोबार चलाने की पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है। 2021 में सबसे पहले मुंबई से सटे ठाणे पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच एजेंसी को शक हुआ की नकली नोट के कारोबार में दाऊद इब्राहीम का हाथ हो सकता है। जिसके बाद इसी साल फरबरी में पूरा मामला NIA को ट्रांसफर कर दिया गया था। अब NIA की जांच में यह साफ हो गया है की नकली नोटो के कारोबार में दाऊद इब्राहीम का सीधा हाथ है।

D कंपनी में नकली नोटों का पूरा काला कारोबार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई अनीश इब्राहिम संभालता है। अनीश इब्राहिम ही अपने गुर्गों की जरिए नकली नोटों को सबसे पहले गलत तरीके से भारत में एंट्री करवाता है। उसके बाद भारत के बाजारों में इन नकली नोटों को सर्कुलकेट करवाता है। जांच एजेंसियों के मुताबिक नकली नोटों का एक बड़ा नेटवर्क भारत में काम करता है। जिसकी कमान अंडरवर्ल्ड के हाथों में रहती है।

दाऊद इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम

इस मामले में NIA ने 2 आरोपियों की गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर NIA ने मुंबई और ठाणे में छापेमारी की। NIA का दावा है की इस मामले में आने वाले दिनों में और भी कही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article