अब RBI ने बढ़ाई अडानी की मुसिबत, बैंकों को दिया कठोर आदेश

गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की परेशानी लगातार बढ़ते ही जा रही है। भारत ही नहीं विदेशों में भी कई कंपनियों ने अडानी ग्रुप को लोन देना बंद कर दिया है। शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच RBI ने भी अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है

इसे जरूर पढ़ें।

अडानी ग्रुप की मुसिबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप सवालों के घेरे में है और इसके शेयर लगातार गिरते जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए कि बुधवार को अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के FPO को रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। लेकिन अब भारतीय रिजर्व बैंक ने अडानी ग्रुप की मुसिबत बढ़ा दी है। RBI ने बैंकों को अडानी ग्रुप को दिए गए कर्ज की पूरी जानकारी मांगी है।

न्यूज़ एसेंसी रॉयटर्स के हवाले से ख़बर है कि अडानी ग्रुप की RBI के द्वारा बैंको को दिए गए निर्देश की वजह से मुसिबत बढ़नी तय है। बताया जा रहा है कि हालात को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक अलर्ट हो गया है। इसलिए RBI ने बैंकों से अडानी से जुड़ी सभी जानकारी मांगी है, जिसमें कर्ज देने की तारिख, वजह से लेकर सभी तरह की जानकारी शामिल है। अब बैंकों को जल्द से जल्द सभी जानकारी RBI को देना होगा।

फिलहाल भारतीय बैंकों का अडानी ग्रुप पर क़रीब 80 हज़ार रुपए का कर्ज है, जो उनके कर्ज का क़़रीब 38 फिसदी है। सूत्रो का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी ने भी बैंकों से अडानी से जुड़े एक्सपोजर के बारे में जानकारी मांगी है।

GAUTAM ADANI

अडानी ग्रुप को सिटीग्रुप की वेल्थ यूनिट ने भी बड़ा झटका दिया है। अमेरिका की सिटीग्रुप ने गौतम अडानी ग्रुप के कंपनियों की सिक्योरिटीज को लोन देना बंद कर दिया है। सिटीग्रुप से पहले क्रेडिट सुइस ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को लोन देना बंद कर दिया था।

वहीं, अडानी ग्रुप की वजह से भारतीय शेयर मार्केट में कई दिनों से भारी उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को ही अडानी ग्रुप ने मार्केट में भारी उतार चढ़ाव को देखते हुए, अपना FPO रद्द करने का फैसला किया था। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर FPO को रद्द करने की जानकारी दी। अडानी ग्रुप ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है, जब कंपनी अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट जारी होने के बाद कंपनी के शेयर लगातार गिरते ही जा रहे हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कंपनी पर भारी कर्ज का जिक्र करते हुए टैक्सों की हारफेर करने के आरोप लगे हैं।

बता दें कि अडानी इंटरप्राइसेस के शेयर बुधवार को 28.5 फीसदी और गुरूवार को 10 फीसदी गिरी। इसी तरह अडानी ग्रुप की सभी 7 कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट हुई है। हालात ये हैं कि अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी के पोजिशन से अब 15वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी दौलत अब गिरते गिरते 76 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article